माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी.. भारत के साथ दुनिया भर में लोग हलाकान, सारे काम ठप

On: Friday, July 19, 2024 8:11 AM
New Delhi Microsoft Server Malfunction India People around the world are in trouble
ad

साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने के कारण भारत सेहित पूरी दुनिया के काम ठप पड़ गए हैं। लोग परेशान हैं। अरबों-खरबों का कारोबार रूक गया है। सर्वर डाउन होने से कई देशों में जरूरी काम विमान जैसी सेवाएं भी बंद हो गई हैं। इस कारण से हजारों की संख्या में उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बैंकों के काम बंद हो गए हैं।

दुनिया भर में कंपनियों के काम अधर में लटक गए हैं। एक-दूसरे से संपर्क नहीं हो पाने से विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर पड़ा है।

मामले में कहा जा रहा है कि साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से सेवाएं ठप हैं। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं। बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे सबसे ज्यादा अमेरिकी विमान सेवा पर असर पड़ा है।

इमरजेंसी सेवा भी बंद
अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है। अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित
ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर का कहना है कि देश में शुक्रवार दोपहर बड़े पैमाने पर कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ब्रिटेन के एक प्रमुख न्यूज चैनल स्काई न्यूज का प्रसारण ठप हो गया है। चैनल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन डेविड रोड्स ने कहा कि स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण नहीं हो पा रहा है। हमें इस व्यवधान के लिए खेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment