Iskcon Event: फूलों से सजे झूले पर झूले श्रीकृष्ण, 21 कुण्डों से लाए जल से किया अभिषेक

On: Thursday, September 5, 2024 3:12 AM
Iskcon Event
ad

Iskcon Event: सरगुजा में पहली बार हुआ श्रीकृष्ण जन्म आनन्दोत्सव का आयोजन, इस्कॉन मंदिर रायपुर से आए भक्तों ने किया अभिषेक

अंबिकापुर। Iskcon Event: 51 किलो फूल, पंचामृत (दूध, दही घी आदि) विभिन्न फलों के रस और 21 कुण्डों से लाये गए विशेष जल से श्रीकृष्ण का अभिषेक। ये वा पल था जब राजमोहिनी देवी सभागार में बैठे लोगों की आंखें नम सी हो गई थीं। हर कोई भक्ति रस में डूबा नजर आ रहा था। अंबिकापुर में ऐसा पहली बार हुआ जब श्री कृष्ण जन्म आनन्दोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन इस्कॉन द्वारा किया गया था।

बुधवार की शाम राजमोहिनी देवी सभागार भक्ति भाव में डूबा नजर आया। यहां श्री कृष्ण जन्म आनन्दोत्सव का आयोजन किया गया था। इस्कॉन अंबिकापुर प्रचार केंद्र ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर रायपुर से भी भक्तगण पहुंचे थे। कार्यक्रम में भक्तों द्वारा भगवान् श्री श्री राधा कृष्ण जी का विधिवत भव्य अभिषेक किया गया।

Iskcon Event

अभिषेक के लिए 51 किलो फूल, पंचामृत (दूध, दही घी आदि) विभिन्न फलों के रस, 21 कुण्डों से लाये गए विशेष जल का प्रयोग किया गया। भक्तों ने फूल का बंगला बनाया था। यह देखने में जितना सुंदर था उतना ही भव्य भी था। (Iskcon Event) सुन्दर फूल बँगले में भगवान के अर्चा विग्रहों को विराजित किया गया। रायपुर से अंबिकापुर आए 2 साल के बालक के कद के लड्डू गोपाल जी को झरने के बीच, सुन्दर फूलों से सजे झूले पर विराजमान कर झूलन उत्सव भी मनाया गया।

मी एंड माई माइंड नाटक ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम में अंबिकापुर के युवा भक्तों ने मी एंड माई माइंड (मैं और मेरा मन) नामक एक शिक्षाप्रद नाटक की प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से भगवद गीता के सन्देश को लोगों तक पहुंचाया गया। (Iskcon Event) रायपुर से आए इस्कॉन यूथ फोरम के अध्यक्ष तमाल कृष्ण दास ने अपने शिक्षाप्रद प्रवचन में मानव जीवन के महत्व एवं जीवन में कृष्ण भक्ति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सेवा भारती हॉस्टल की छात्राओं ने कृष्ण जन्म के आनंद को प्रस्तुत किया। उन्होंने सरगुजा अंचल के प्रसिद्ध गीत ‘सरगुजा नाचे‘ पर सरगुजिया लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।

Iskcon Event

कत्थक व ओडिशी नृत्य ने खींचा भक्तों का ध्यान

कृष्णभक्ति से प्रेरित गीतों पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से प्रशिक्षित चंकी यादव ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं साधना खाखा ने ओडिशी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया। (Iskcon Event) भगवान श्री श्री राधा कृष्ण जी, श्री जगन्नाथ जी, श्री श्री गौर निताई को इस अवसर पर इस्कॉन अंबिकापुर के भक्तों द्वारा बनाये गए 201 प्रकार के विशेष भोग अर्पित किये गए।

Also Read: Alarming Video: 1 वीडियो ने उड़ा रखी है पुलिस की नींद, झंडा कार पर बांध स्टंट कर रहे युवाओं की तलाश जारी

Iskcon Event

Iskcon Event: वैदिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान वैदिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। श्रीकृष्ण जन्म आनन्दोत्सव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज ने वैदिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इस्कॉन संस्था द्वारा श्रीमद भगवद गीता एवं सनातन धर्म के प्रचार हेतु किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं। कार्यक्रम में सभी के लिए कृष्ण प्रसादम (भंडारा) की व्यवस्था की गई थी।

Iskcon Event

कार्यक्रम में सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, लेखराज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, इस्कॉन अंबिकापुर प्रचार केंद्र के प्रभारी दयानिधि दास, शाचिपुत्र दास, संकीर्तन चौतन्य दास, शिवेश सिंह ‘बाबु‘, राजकीर्ति जायसवाल, हेमंत गोयल सहित इस्कॉन प्रचार केंद्र के सदस्य एवं शहर के बड़ी संख्या में कृष्णभक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ कृष्ण भक्त राधिका सखी ने किया।

Also Read: DEO rajnandgaon : स्कूल में शिक्षक की कमी बताने गए बच्चे, शिक्षा अधिकारी के डांटने पर फूट-फूटकर रोए, डीईओ ने दी जेल भेजने की धमकी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment